समाजवादी पार्टी एक है, अखिलेश होंगे सीएम उम्मीदवार: मुलायम

0

ई-पत्रकार-लखनऊ: समाजवादी पार्टी(सपा) के दो फाड होने से बचाने के लिए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सपा सरकार बनने पर अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने कई बार कहा है कि पार्टी का बहुमत आने पर विधायक दल नेता चुनेगा लेकिन पार्टी में मचे घमासान को रोकने के लिए मुलायम सिंह ने यह एलान किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। पार्टी टूटने नहीं दी जाएगी और सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। मुलायम ने कहा कि पार्टी या पिता-पुत्र में कोई विवाद नहीं है। थोडा बहुत मतभेद है जिसे एक-दो दिन में सुलझा लिया जाएगा।

प्रो0 रामगोपाल यादव समेत किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पार्टी में एक-दो ऐसे लोग हैं जो अखिलेश यादव को गलत राय दे रहे हैं। अखिलेश यादव मेरे बेटे हैं। मुझमें और उनमें मतभेद होने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने आज ही राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर रामगोपाल को पार्टी के नेता पद से हटाने की जानकारी दी। यादव ने अपने पत्र में प्रो0 रामगोपाल यादव को सदन में पीछे की सीट आवंटित करने का भी आग्रह किया है।

Previous articleप्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का नहीं बनता कोई बिल:वायुसेना
Next articleपाॅजीटिव सोच से पाएं हर परेशानी का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here