सर्जरी के बाद बेहोशी में है पाकिस्तान-पार्रिकर

0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सैन्य कार्रवाई पर पाकिस्तान के इंकार पर चुटकी लेते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने आज कहा कि पड़ोसी देश अभी बेहोशी की हालत में है और उसे अंदाजा ही नहीं है कि आखिर हुआ क्या है।

सेना के विशेष कमांडो की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के बाद अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में रक्षा मंत्री ने कहा, यदि कोई हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’

PM के आदेश का किया पालन
सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने वाले विशेष कमांडो को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, हमारी सेनाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आदेशों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।’ पार्रिकर ने उत्तराखंड की महान हस्ती और पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का पौडी जिले के पीठसैण गांव में अनावरण करने के बाद कहा कि उन्होंने भारतीय सेना को उसकी क्षमताओं से अवगत कराया जैसे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हुनमानजी को उनकी जन्मजात शक्तियों के बारे में बताया गया था जब वह लंका जाने से पहले हिचकिचा रहे थे।

देंगे मुंहतोड़ जवाब
रक्षा मंत्री ने रामायण का हवाला देते हुए कहा, हम किसी देश पर कब्जा नहीं करना चाहते। भगवान राम ने लंका जीतने के बाद उसे विभीषण को उपहार में दे दिया था। बंगलादेश आप्रेशन में भी हमने ऐसा ही किया था। अब सर्जिकल आपरेशन में भी हमने ऐसा ही किया। जो हमें नुकसान पहुंचाएगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’

Previous articleसलमान माफी मांगे: मनोज तिवारी
Next article64,275 लोगों ने ब्लैक मनी का खुलासा किया:जेटली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here