सलमान के साथ अच्छा हुआ, अब मेरा भी अच्छा होगा : आसाराम

0

नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम के मामले में सोमवार को नियमित सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होते हुए आसाराम ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बच्चियां एक दूसरे को आइ लव यू कह कर पतन की तरफ जा रही थी, इसकी जगह हमने मातृ पितृ पूजन दिवस शुरू किया। मातृ पितृ पूजन दिवस अब पूरी दुनिया में 166 देश मना रहे है, अब जो इसको मनाएंगे उनको भी धन्यवाद।

आसाराम ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के बरी होने के सवाल के जवाब में कहा कि जो न्यायपालिका ने किया वो अच्छा किया, मेरे साथ भी अच्छा होगा। मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है।

Previous articleप्रदेश की रोजगार प्रोफाइल तैयार होगी
Next articleकश्मीर में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here