साध्वी से रेप मामले में राम रहीम दोषी, कोर्ट में फ़ैसले को सुनते ही खो बैठे होश

0

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी से यौन शोषण का दोषी करार दिया गया है. कोर्ट अब 28 अगस्त को उनकी सजा पर सुनवाई करेगा. फैसला सुनते ही राम रहीम कोर्ट में अपने होश खो बैठे. राम रहीम कोर्ट से सीधा जेल जा रहे हैं, उन्हें कस्टडी में लिया गया है.

राम रहीम को दोषी करार दिए जाने की खबर से देशभर में फैले राम रहीम के लाखों समर्थकों में दुख की लहर फैल गई है. खासकर हरियाणा और पंजाब में तो समर्थकों की भीड़ ने सरकार के हाथ-पैर फुला दिए हैं.
जमानत मिलने तक जेल मे रहेंगे राम रहीम

कोर्ट इस मामले में राम रहीम को 7 साल की सजा सुना सकती है. नियमों के मुताबिक अगर किसी अभियुक्त को पांच साल से ज्यादा की सजा सुनाई जाती है तो उसे ऊपरी कोर्ट से जमानत लेनी होती है. यानी बाबा राम रहीम को अब हाईकोर्ट से जमानत लेनी होगी. जब तक जमानत नहीं मिलती तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा.

Previous articleसैनिक के अवशेष हमारे नहीं : अमेरिकी नौसेना
Next articleपुनर्वास नीति के पालन में कोई कमी नही रहे-आयुक्त श्री अजातशत्रु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here