माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। बिल गेट्स ने पत्र में पीएम मोदी द्वारा कोरोना वायरस (Covid19) से बचने के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने पत्र में पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हम आपके नेतृत्व, आपकी और आपकी सरकार के सक्रिय कदमों का स्वागत करते हैं। भारत में लागू लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि भारतवासियों ने लॉकडाउन का अच्छे ढंग से पालन किया है।
बिल गेट्स ने पत्र में आगे लिखा कि सभी भारतीयों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है और साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य की भी अनिवार्यता भी जरूरी है।































































