सिर्फ एक गिलास पानी पीने से दूर होगा मोटापा, जोड़ों का दर्द,

0

डॉक्टर्स के अनुसार पानी शरीर की कई बीमारियों को चुटकी बजाते ही दूर कर देता है। यूं तो दिन भर में 8 से 10 ग्लास पानी पीना शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन सुबह भूखे पेट अगर एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लिया जाए तो इसका असर तुरंत दिखने लगता है।

वजन घटाने के लिए
अगर आपका वजन तमाम प्रयासों के बाद भी लगातार बढ़ता जा रहा है तो आप सुबह हल्के गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीएं। कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होना शुरु हो जाएगा।

एसिडिटी दूर करता है
खाने के साथ हल्का गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया बिल्कुल सही रहती है और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है। इस आदत से खाना जल्दी पचता है और पेट में हल्कापन आता है।

चेहरे की झुर्रियां दूर करने में
गुनगुना पानी पीने से शरीर की स्किन को बहुत फायदा होता है। इससे शरीर की त्वचा में कसाव आता है। इससे चेहरे तथा स्किन की झुर्रियां दूर होती है और त्वचा भी सॉफ्ट, स्मूद तथा चमकदार बनती है।

जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए
हमारा शरीर का 80 फीसदी भाग पानी से बना हुआ है। गर्म पानी पीने से जोड़ों में चिकनाई बढ़ाता है तथा जोड़ों का दर्द कम होता है साथ ही सभी तरह की मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होकर पूरे शरीर के दर्द में आराम मिलता है।

साइनस और सर्दी-जुकाम के आराम के लिए
अगर किसी को साइनस हो या बार-बार सर्दी-जुकाम होता हो तो गर्म पानी उसके लिए अचूक उपाय है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने से सर्दी-जुकाम और साइनस का असर काफी हद तक खत्म हो जाता है।

बॉडी को करता है डिटॉक्स
गुनगुना पानी पीने से बॉडी के अंदर की सारी अशुद्धियां दूर होती है तथा शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। इसके फलस्वरूप पसीना आता है और शरीर की सारी अशुद्धियां दूर हो जाती है जिससे शरीर निरोगी बनता है और शरीर को नई स्फूर्ति मिलती है।

इंस्टेट इनर्जी बूस्ट करता है
सुबह-सुबह सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है तथा बॉडी का डायजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है।

Previous article20 लाख रुपये से ज्यादा टर्न ओवर पर देना होगा GST: अरुण जेटली
Next articleसिंगापुर से चेन्नई आ रही फ्लाइट में फटा Samsung Galaxy Note 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here