सुकमा: नक्सलियों के कैंप पर पुलिस का हमला, अब तक 1 ढेर, ऑपरेशन जारी

0

बीजापुर और गढ़चिरौली के बाद अब सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों को निशाना बनाया है. मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है.

सुकमा के बुरकापाल इलाके में पुलिस ने नक्सलियों के कैंप पर हमला बोला. इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी. बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग में एक महिला नक्सली की मौत हो गई.

हथियार बरामद
नक्सलियों के कैंप से 10 बंदूकें और बड़ी संख्या में दूसरी सामग्री बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि अब भी दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इस ऑपरेशन में अभी और नक्सलियों के ढेर होने की संभावना है.

बीजापुर में 8 ढेर
बता दें कि इसी हफ्ते छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सयुंक्त ऑपरेशन के तहत तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी दस्ते ने आठ नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया. मरने वाले नक्सलियों में आधा दर्जन महिलायें और दो पुरुष नक्सली शामिल थे.

गढ़चिरौली में 37 को मारा
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने बीते 22 अप्रैल को 24 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन में 37 नक्सलियों को मार गिराया. यह पहला ऐसा ऑपरेशन था जिसमें सुरक्षा बलों को इतने बड़े पैमाने पर कामयाबी मिली.

Previous articleमैडम तुसाद में महेश बाबू का लगेगा पुतला
Next articleबच्चों का भविष्य सुधारने के लिए एकजुट होकर कार्य करें- राज्यपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here