सुरक्षा बलों को देख भागा आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

0

श्रीनगर : बांदीपोरा के अजस इलाके में सुरक्षा बलों को देख आतंकी के भागने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आतंकी अजस इलाके में कार से जा रहा था कि तभी चैक प्वाइंट को देख कार रुकी और आतंकी वहां से गोलीबारी करता हुआ वाहन से बाहर की तरफ दौड़ने लगा। इस दौरान उसे रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।

इस मुठभेड़ में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। कार के पास से ग्रेनेड और एक पाउच बरामद किया गया है। फिलहाल इस आतंकी की खोज के लिए सर्च अॉपरेशन चलाया जा रहा है।

Previous articleभगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में शिवमय हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleअब गूगल मैप्स से पता करें बसों की रियल-टाइम लोकेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here