लोकसभा में कल पेश होगा तीन तलाक बिल, BJP ने जारी किया व्हिप

0

लोकसभा में गुरुवार को विवादास्पद ‘तीन तलाक’ विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित किए जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया है और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

विधेयक में एक साथ, अचानक तीन तलाक दिए जाने को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है।

Previous articleएयरटेल, वोडाफोन आइडिया पर 3050 करोड़ रुपए का जु्र्माना, डिजिटल संचार आयोग ने दी मंजूरी
Next articleराज्यसभा में न लाएं RTI संशोधन बिल- गुलाम नबी आजाद