सुशांत की फिल्म MS धोनी के एक्टर संदीप ने किया सुसाइड

0

बॉलीवुड इंडस्ट्री से सुसाइड का एक और मामला सामने आया है. फिल्म एम एस धोनी के एक्टर संदीप नाहर ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर सुसाइड कर लिया है.

पिछले साल ही फिल्म एम एस धोनी के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हर कोई हैरान रह गया था. अब इसी फिल्म का हिस्सा रहे एक्टर संदीप नाहर के भी सुसाइड करने की खबर सामने आई है. संदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपना हाल बयां किया. हालांकि उनकी मौत के स्पष्ट कारण का पता अभी नहीं चल सका है मगर पुलिस को आशंका है कि संदीप ने आत्महत्या ही की है.

संदीप नाहर ने फेसबुक पेज पर अपने जीवन की परेशानियां और पत्नी संग तल्ख रिश्ते के बारे में एक वीडियो में बताया है. मौत के बाद कुछ लोगों ने इसे सुसाइड बताया है, लेकिन गोरेगांव पुलिस की मानें तो इस अभिनेता ने खुदकुशी की है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है यह अभी तक साफ नहीं हुआ है. इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

जिस तरह से संदीप नाहर ने मौत से पहले अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, उससे भी ये मामला सुसाइड का ही लग रहा है. संदीप नाहर बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी में अहम रोल में नजर आए थे. इसके अलावा वे अक्षय कुमार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

संदीप ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा है जिसमें वे अपनी पत्नी और उनके घरवालों पर उन्हें मेंटली टॉर्चर और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. वे ऐसी कई सारी घटनाओं के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं जिससे ये स्पष्ट हो रहा है कि पत्नी संग उनके रिश्ते ठीक नहीं थे और दोनों में आपसी समझ नहीं थी. दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था. फिलहाल इस मामले पर आगे की पहल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी है. क्योंकि उसके आने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि मामला सुसाइड का है या नहीं.

Previous articleविकास और मजबूत कानून-व्यवस्था हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleमुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here