न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे की बीमारी की खबर से बॉलिवुड सदमे में है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि कैंसर की बीमारी से लड़ रहीं सोनाली और इरफान को स्ट्रेंग्थ की जरूरत है। यह बीमारी ऐसी है जिसमें आप स्ट्रॉन्ग होंगे और परिवार का साथ होगा तो जीत हासिल हो जाएगी।
सुनील कहते हैं, ‘बहुत ज्यादा दुःख की बात है। सोनाली के लिए स्ट्रेंग्थ, पावर, प्यार और रिकवरी की प्रार्थना करता हूं। इस समय जिस कठिन समय से सोनाली गुजर रही हैं, उतने ही मुश्किल वक्त का सामना उनका बेटा और हज्बंड गोल्डी कर रहे हैं। इस समय पूरे परिवार को स्ट्रेंग्थ की जरूरत है।’
शेट्टी आगे कहते हैं, ‘यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें आप अगर स्ट्रॉन्ग रहेंगे और फैमिली का साथ होगा तो बाहर निकल सकते हैं। बीमारी से लड़कर जीत हासिल कर सकते हैं। ठीक इसी तरह इरफान खान भी लड़ रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनाली और इरफान दोनों इस तकलीफ से दूर हों।’






























































