सोनिया जी से नहीं तो क्या नड्डा से मिलूंगा… जानिए ऐसा क्यों कहा सीएम अशोक गहलोत ने

0

कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष कौन होगा, इसका सवाल साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस पार्टी के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। राहुल गांधी की लगातार ना के बाद से यह पेंच अभी भी फंसा हुआ है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी या गांधी फैमिली से बाहर किसी कांग्रेसी नेता को यह जिम्मेदारी मिलेगी। इस बीच यह भी अटकलें हैं कि सोनिया गांधी ने इलाज के लिए विदेश जाने से पहले अशोक गहलोत को बुलाया था और कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया। इन मीडिया रिपोर्ट्स पर गहलोत ने जवाब दिया- सोनिया जी से नहीं तो क्या भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलूंगा।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों को अफवाह करार दिया। आजतक चैनल से बातचीत में मजाकिया अंदाज में गहलोत ने कहा कि अगर सोनिया जी ने मीडिया से ऐसा कहा है तो वो कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि आगामी 28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चर्चा की जानी है।

Previous articleचार सौ करोड़ से लगाए जायेंगे मालवा-निमाड़ में स्मार्ट मीटर
Next articleजानिए चापलूसी पर क्या कहा जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस को छोड़ने पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here