स्वरा की ऑनलाइन मुहिम, ‘गोरक्षक हों बैन’

0

भीड़ के हाथों लोगों की हत्या किए जाने की बढ़ती कथित घटनाओं को लेकर सभी चिंतित हैं। इस चिंता से बॉलिवुड भी अछूता नहीं है। इसी सिलसिले में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है। इस पिटिशन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने सरकार से लोगों को हेट क्राइम्स से बचाने के लिए बेहतर कानून लाने की भी मांग की है।

अपनी पिटिशन में ‘रांझणा’ फेम ऐक्ट्रेस ने कहा है, ’16 साल के जुनैद ने अपने भाई की गोद में रेलवे प्लेटफॉर्म पर दम तोड़ दिया। उसे पीटकर और चाकू मारकर भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया। उसे बीफ-ईटर और देशद्रोही कहा गया। जितनी बार मैं ऐसे मामलों के बारे में सुनती हूं, मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।’ वह आगे लिखती हैं, ‘मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है। मुझे लगता है कि हमारे देश की ताकत हमारी विविधता में है। हम सभी संस्कृतियों, धर्मों और भाषाओं को अपनाते हैं। लेकिन हाल की घटनाओं के बाद मुझे डर है कि हमारी राष्ट्रीय पहचान खतरे में है।

उन्होंने इसके लिए मानव सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की है। स्वरा का कहना है कि भीड़ द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिए जाने को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाना चाहिए। इसके लिए कड़ी सजा भी होनी चाहिए। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी होना चाहिए। गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को कड़ी सजा दिए जाने और ऐसे गुटों को बैन किए जाने की भी मांग स्वरा ने की है।

Previous articleलालू यादव के 12 ठिकानों पर सीबीआई का पड़ा छापा, पत्नी-बेटे पर भी हुआ केस
Next articleबिना बैटरी से चलने वाले फोन का आविष्कार, ऐसे करेगा काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here