‘बॉलीवुड की मां’ निरूपा के बेडरूम को लेकर बेटों में लड़ाई

0

बॉलीवुड फिल्मों में मां के रोल के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री निरूपा रॉय के दोनों बेटे लंबे समय से मां-बाप की संपत्ति को लेकर झगड़ रहे हैं लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. यह मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है.

एक बेवसाइट में छपी रिर्पोट के मुताबिक निरूपा रॉय के बेटे योगेश रॉय और किरण रॉय इस मामले को सुलझाने के लिए अब कोर्ट की मदद ले रहे हैं. बता दें कि नेपियंसी रोड स्थित निरूपा रॉय के बंगले के लिए बेटों के बीच झगड़े की शुरुआत पिता कमल रॉल के निधन के बाद शुरू हुई.

निरूपा रॉय के छोटे बेटे किरण ने बड़े भाई योगेश पर प्रॉपर्टी के सम्पूर्ण मालिकाना हक़ के लिए डराने और धमकाने का आरोप लगाया है. दरअसल झगड़ा पूरी प्रॉपर्टी को लेकर नहीं बल्कि निरूपा रॉय के निजी बैडरूम को लेकर है, किरन की फैमिली और योगश एंबेसी अपार्टमेंट में मौजूद चार बेडरूम वाले ग्राउंड फ्लोर फ्लैट में साथ रहते हैं, जिसे निरूपा रॉय ने 1963 में 10 लाख से भी कम कीमत में खरीदा था.

अब किरण का कहना है कि भाई योगेश अब पूरी प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहते हैं. उनका दावा है कि बड़े भाई योगेश का व्यवहार माता-पिता के साथ अच्छा नहीं था. इसलिए उन्हें प्रॉपर्टी में बराबर का हिस्सेदार नहीं बनाया गया था. उनका कहना है, मां की मौत के बाद मैंने ही पिता की देखभाल की और उनकी यह इच्छा थी कि मैं ही उनके बेडरूम में रहूं और उन्होंने इस बारे में मेरे भाई और उनकी फैमिली को साफ-साफ कह भी दिया था लेकिन अब योगेश जबरन इस प्रॉपर्टी में बराबर की हिस्सेदारी चाहते हैं.

Previous articleमध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन 15 मार्च से होगा शुरू
Next articleअब WhatsApp चैट्स में मिलेंगी पहले से ज्यादा जानकारियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here