हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और हर 2-3 ओवर में विकेट गंवाते रहे-रैना

0

महेंद्र सिंह धोनी के बगैर उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम एक बार फिर से मैच नहीं जीत पाई। रैना की कप्तानी में उतरी चेन्नई ने हालांकि गेंदबाजी अच्छी की। लेकिन उनके सभी बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के आगे घुटने तोड़ते नजर आए। मैच हारने के कारणों पर चर्चा करते हुए रैना ने कहा – हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और हर 2-3 ओवर में विकेट गंवाते रहे, इससे हमारा खेल में वापसी करना मुश्किल हो गया।

रैना ने कहा कि हमें एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। पूरे टूर्नामेंट में हमारी गेंदबाजी कमाल की रही है। 155 अभी भी चेसिबल था। हमने बहुत सारे विकेट गंवाए। पावरप्ले और बीच के ओवरों में खास तौर पर। वहीं, मुंबई ने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया। मैच में यह योजना अहम रहती है कि आप किस गेंदबाज से कम गेंदबाजी करवाएंगे। हमें इसपर बैठकर फैसला करना होगा कि हमें क्या करना है।

रैना बोले- अभी चेन्नई के प्लेयर्स को एक लंबा रास्ता तय करना है। हम अभी भी तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। हमने बल्लेबाजी में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हमारे पास अच्छे पॉवर-हिटर्स भी है लेकिन इसका रिजल्ट नहीं आ रहा। उम्मीद है आगामी मैचों में इसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

Previous article27 अप्रैल 2019 शनिवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleजैश सरगना मसूद अजहर को UN से वैश्विक आतंकी घोषित कराएंगे-ब्रिटेन