हमारा लक्ष्य भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है-PM मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने भुवनेश्वर में तलचर फर्टिलाइजर प्लांट का पीएम मोदी ने शुभांरभ किया। पीएम मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और सूबे के सीएम नवीन पटनायक इस अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ही वो जगह है, जहां पर एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से भेजे जाने वाले एक रु में से सिर्फ 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है। अब हमारी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि जो पैसा दिल्ली से भेजा जाए, वो शत-प्रतिशत, पूरा आपके बैंक खाते में सीधे जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ वादे हुए, काम नहीं।

​​​​​​​ पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। यहां उर्वरक संयंत्र जैसी परियोजनाएं भारत की विकास कहानी के केंद्र हैं। यह संयंत्र नवीनतम तकनीक का भी उपयोग करेगा। यह हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता है कि देश को नवीनीकृत ऊर्जा और अधिक गति के साथ प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

वह इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता को लगभग तीन हजार 305 करोड़ रुपए की सड़क और रेल परियोजना की सौगात देंगे। मोदी लगभग साढ़े तीन साल में छठी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी जांजगीर में 1,607 करोड़ की बिलासपुर-पथरापाली फोर लेन सड़क और 1,697 करोड़ 79 लाख रूपए की बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

बिलासपुर-पथरापाली सड़क परियोजना का निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर-अनूपपुर खण्ड की तीसरी लाइन के निर्माण से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय अनूपपुर तक रेल यातायात काफी सुगम हो जाएगा। इसके निर्माण में एक हजार 696 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत आएगी। इस नये रेलमार्ग की लम्बाई 152 किलोमीटर होगी, इसमें से 119.55 किलोमीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ में और करीब 32.45 किलोमीटर का हिस्सा मध्यप्रदेश में होगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जांजगीर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग विकास मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दौरे के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी शाम 4.50 बजे जांजगीर-चांपा से रवाना होकर शाम 5.40 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पहुंचेंगे और 5.45 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Previous articleशुरुआती विकेट गंवाना हमारे लिए काफी महंगा साबित हुआ-कप्तान मुर्तजा
Next articleइंडियन ऑयल में निकली है नौकरियां, जल्द करें आवेदन