हमारे पास प्रियंका से ज्यादा सुंदर कई महिला स्टार प्रचारक -विनय कटियार

0

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने में सक्रिय भूमिका निभाने का श्रेय प्रियंका को दे रही है। उनका नाम कांग्रेस द्वारा तय किए गए 40 स्टार प्रचारकों में शामिल है। वहीं भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी एक सुंदर महिला जरूर हैं लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं भाजपा में हैं जिनको चुनाव प्रचार में लगाया जा सकता है। उन्होंने भाजपा नेता और मंत्री स्मृति ईरानी को प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर बताया। एक हिंदी न्यूज चैनल से बात करते हुए कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी सुंदर महिला है, अच्छा है कि वे प्रचार करें, बहुत दिनों से वे बाहर निकली भी नहीं हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो भाजपा में हैं, जिन्हें हम भी चुनाव प्रचार में लगा देंगे।

उन्होंने कहा, ‘जितना प्रियंका को खूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं, हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है वह उनसे कहीं ज्यादा भाषण देती हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग के पास भेजी है जिसमें प्रियंका का भी नाम है। हालांकि प्रियंका कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं, जब से उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब रहनी शुरू हुई, वह अपने भाई एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व भूमिका में आने के बाद से सक्रिय हो गई हैं। प्रियंका का स्टार प्रचारकोंं में शामिल होना महत्व रखता है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्त्ता उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी ज्यादा सक्रिय भूमिका की मांग करते रहे हैं। प्रियंका पूर्व में रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करती रही हैं जहां से क्रमश: सोनिया और राहुल सांसद हैं। सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Previous articleरिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट होंगे अबू धाबी के प्रिंस, दिल्ली में मोदी ने किया रिसीव
Next articleगूगल भी मना रहा है गणतंत्र दिवस, डूडल पर दिखा राजपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here