हमारे सुरक्षाबल किसी भी सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं-वी.के. सिंह

0

केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने आज कहा कि भारतीय सुरक्षा बल सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा पर तनाव पर एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाबल ना केवल चीन पर बल्कि किसी भी सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।’’

डोकलाम गतिरोध पर सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे का कूटनीतिक हल खोजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। सिंह केरल में ‘‘वाम दलों के अत्याचारों’’ को उजागर करने के लिए चल रहे भाजपा के अभियान ‘जन रक्षा यात्रा’ में भाग लेने के लिए केरल जा रहे थे। यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए है कि राजनीति के लिए हिंसा काम नहीं आएगी। सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से लोकतांत्रिक रास्ते पर चली है।

Previous articleट्रंप परमाणु समझौते को बरकरार रखने में असफल रहे तो उसके ‘‘नकरात्मक परिणाम’’ होंगे- रूस
Next article13 अक्‍टूबर को देशभर में 54 हजार पेट्रोल पंप यूनियन करेंगे हड़ताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here