सरकार बनी तो माफ किए जाएंगे 1 लाख तक के सारे कर्जे: मायावती

0

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यहां आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा सरकार केवल गुंडे, अपराधियों की सरकार है। प्रदेश में आज आम लोगों का जीना मुहाल है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रही। उनकी सरकार बनी तो प्रदेश में मुजफ्फरनगर जैसे दंगे नहीं होने देंगे। कानून-व्यवस्था दुरुस्त होगी और पलायन को रोका जाएगा।

एक लाख तक के सारे कर्जे किए जाएंगे माफ
मायावती ने चुनावी रैली में कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो सपा सरकार के काले कारनामों की जांच कराई जाएगी। बसपा की सरकार में लोगों को बिना रिश्वत नौकरी और रोजगार दिलाया जाएगा। लैपटॉप, मोबाइल की जगह सीधे आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को सस्ता खाना और बिजली मुहैया कराई जाएगी। स्कूली बच्चों को बेहतर सुविधाएं और अच्छा मिड-डे मिल दिया जाएगा। मायावती ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो गन्ना किसानों को जल्द से जल्द बकाए का भुगतान किया जाएगा। एक लाख तक के सारे कर्जे माफ किए जाएंगे। गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए पांच साल पहले की तरह कल्याणकारी योजनाएं शुरु की जाएंगी।

बसपा सरकार में नहीं होने दिया जाएगा पलायन
उन्होंने पश्चिम उप्र से जुड़े पलायन के मुद्दे पर कहा कि बसपा सरकार में पलायन नहीं होने दिया जाएगा। मायावती ने पलायन को लेकर कांग्रेस, सपा और भाजपा की सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस के शासन में रोजगार न मिलने से लोग पलायन करते रहे। सपा सरकार बनी तो कानून-व्यवस्था के कारण पलायन हुआ और अब भाजपा सरकार में नोटबंदी के कारण लोग पलायन को मजबूर हुए। बसपा सुप्रीमो ने पश्चिमी उप्र में उच्च न्यायालय पीठ के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार बनी तो इसके लिए केन्द्र पर दबाव बनाया जाएगा।

Previous articleजियो ग्राहकों के लिए बुरी खबर, फ्री कॉलिंग हो सकती है खत्म
Next articleमेरे और सफाईकर्मी के काम में कोई अंतर नहीं है :सोनोवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here