हमीदिया चिकित्सालय के निर्माण कार्य समय- सीमा में पूर्ण करें – संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव

0

भोपाल  – (ईपत्रकार.कॉम) |संभागायुक्त भोपाल संभाग श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में चिकित्सा शिक्षा व लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर हमीदिया एवं सुल्‍तानिया अस्पतालों में संचालित नवनिर्माण एवं सुधार कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये की हमीदिया परिसर में संचालित सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.पी. माली, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल चिकित्सा महाविद्यालय के डीन, चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त संचालक सुश्री माया अवस्थी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि हमीदिया व सुल्‍तानिया अस्पताल के विभिन्न वार्डों के बाहर गैलरियों में रात्रि में विद्युत व प्रकाश की व्यवस्था की शिकायतें अक्सर प्राप्त होती हैं, उन्होंने लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि इन वार्डों में कोरिडोर में रात्रि में प्रकाश की सही व्यवस्था करें। उन्होंने हमीदिया परिसर में निर्माणाधीन बाह्य रोग विभाग के भवन को इस माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने अपर कलेक्टर श्री माली को निर्देश दिये कि 16 अक्टूबर को हमीदिया परिसर के नवनिर्मित ओ.पी.डी भवन का निरीक्षण करें तथा उसमें जो भी कमियाँ हों उन्हें संबंधित निर्माण एजेंसी के ध्यान में लाकर एक सप्ताह में पूर्ण करायें।

संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने बैठक में निर्देश दिये कि हमीदिया परिसर में निर्मित हो रहे विशाल अस्पताल भवन में लगने वाले चिकित्सा उपकरणों तथा आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा कराई जाये। उन्होंने हमीदिया के नवनिर्मित भवन में मेडिकल गैस प्रदाय के लिए ऑटोमेटिक प्लान्ट लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। श्री श्रीवास्तव ने बैठक में हिदायत दी कि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के निर्देशों के कारण में हमीदिया व सुल्‍तानिया अस्पताल के प्रमुख स्थानों पर अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की जानकारी बड़े अक्षरों में पेन्ट कराकर अंकित कराई जाये ताकि मरीजों को इसकी जानकारी रहे।

Previous article14 अक्टूबर 2017 शनिवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleसांची विवि में आयोजित सम्मेलन में देश के 150 से अधिक बौद्ध विद्वान और शोधार्थी हुए शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here