हर समय अपने गाने सुनना अच्छा नहीं लगता-अरिजीत सिंह

0

सिंगर अरिजीत सिंह आज इंडियन म्यूजिक में बुलंदी पर हैं और उनका हर गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है लेकिन अब वह कम गाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि लोग उनसे ऊब ना जाएं। ‘जालिमा’, ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ और ‘हवाएं’ जैसे गानों के साथ इस साल धूम मचाने वाले अरिजीत मानते हैं कि उन्हें हर समय अपने गाने सुनना अच्छा नहीं लगता।

अरिजीत ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने इन दिनों रेडियो सुनना बंद कर दिया है क्योंकि जब भी मैं रेडिया चलाता हूं तो वहां मेरे गाने चल रहे होते हैं। आप हर समय अपने गाने नहीं सुन सकते। दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, लोग ऊब रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हर सप्ताह 10 से ज्यादा गाने रिलीज हो रहे हैं, चाहे मेरी आवाज हो या किसी और की, अगर यह साल भर से ज्यादा चल रहा है, अगर आप सारे गीत गा रहे हैं तो जाहिर है लोग ऊब जाएंगे। भले ही वह मैं ही क्यों ना हूं।’

बता दें कि इस स्थिति से बचने के लिए 30 वर्षीय गायक कम काम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही अरिजीत के सामने उन लोगों को ना बोलने की परेशानी है जो उनके करीबी रहे हैं। साल 2013 में आई ‘आशिकी 2’ फिल्म के ‘तुम ही हो गाने’ से तहलका मचाने वाले अरिजीत ने ‘कबीरा’, ‘नशे सी चढ़ गई’ और ‘चन्ना मेरेया’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

Previous articleयौन उत्पीड़न करने वालों को नाम लेकर बदनाम करना चाहिए-विद्या बालन
Next articleदेवभूमि तब डिवलपमेंट भूमि बनेगी, जब मोदी-धूमल का डबल इंजन लगेगा-मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here