यौन उत्पीड़न करने वालों को नाम लेकर बदनाम करना चाहिए-विद्या बालन

0

विद्या बतौर अभिनेत्री, एक पत्नी और सीबीएफसी की मैंबर होने के नाते अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान विद्या ने महिला उत्पीड़न को लेकर अपनी राय दी।

महिला उत्पीड़न को लेकर विद्या का मानना है कि यौन उत्पीड़न करने वालों को नाम लेकर बदनाम करना चाहिए। अब समय आ गया है कि जो महिलाएं और लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं उन्हें आगे आने और उनके साथ गलत करने वालों को नाम बदनाम करना चाहिए। विद्या बालन कहती हैं, ‘मुझे लगता है जो लोग ऐसी परिस्थिति में होते है उनका दर्द कोई नहीं समझ सकता। जब कोई आपको गलत इरादे से छूता है तो मुझे बहुत गुस्सा आता है। मुझे ऐसा लगता है कि लैंगिक उत्पीडन के कई स्तर है।

मुझे इस बात की ख़ुशी है कि महिलाएं अब इस बारे में खुलकर बात कर रही हैं और उन्हें करना भी चाहिए। क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। जो लोग महिलाओं का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं उनका नाम खुलेआम लेकर उन्हें बदनाम करना ही चाहिए।’ गौरतलब है कि विद्या बालन की नई फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ जल्द आ रही है। इस फिल्म में उनके अलावा नेहा धूपिया और मानव कौल की मुख्य भूमिका है। फिल्म में विद्या बालन एक रेडियो जॉकी की भूमिका में दिखाई देंगी।

Previous articleजो कभी वर्ल्ड बैंक में थे, आज वही भारत की रैंकिंग पर उठा रहे हैं सवाल-PM नरेंद्र मोदी
Next articleहर समय अपने गाने सुनना अच्छा नहीं लगता-अरिजीत सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here