कुकीज बनाने के लिए सामान:
- काजू का पेस्ट- 100 ग्राम
- देसी घी – आधा कप
- खांड ( चीनी की जगह ) – डेढ़ कप
- चीया सीड्स – 20 ग्राम
- दही – प्लेन 3 टेबल्पून
- बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
- बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
- वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
- ओट्स – डेढ़ कप
- ऑरगेनिक आटा – 2 कप
विधि:
– एक बाउल लें, उसमें आटे को छोड़कर सारी सामग्री मिला लें।
– अब धीरे-धीरे करके आटा डालें, और एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
– आटा गूंथने के बाद 1 घंटे के लिए इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
– इस सब के दौरान माइक्रोवेव को 160 डि.ग्री. पर प्रीहीट कर लें।
– आटे को फ्रिज से निकालें और इसके छोटे-छोटे बॉलस तैयार कर लें।
– बॉल्स को फ्लैट शेप दें, और बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर तैयार कुकीज को अलग अलग रख दें।
– कुकीज को मक्खन के साथ ग्रीस करना न भूलें।
– 10 मिनट का टाइमर ऑफ होने के बाद कुकीज को बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
– कुकीज को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और 1 महीने तक इन फ्रेश कुकीज का आनंद लें।