प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इजरायल दौरे के तीसरे व अंतिम दिन हाइफ शहर जाएंगे। मोदी हाइफा में 99 साल पहले शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि पीएम मोदी हाइफा शहर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल की पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी हाइफा जाएंगे। मोदी भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम कुछ कंपनियों के सीईओ के साथ लंच भी करेंगे।
इजरायल की संसद को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी को आज इजरायल की संसद को भी संबोधित करना है। इसके लिए वे सीईओ के साथ लंच करने के बाद नेतन्याहू के साथ सड़क रास्ते से तेल अवीव लौटेंगे। यहां संसद को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
99 साल पहले हाइफा को कराया था आजाद
भारतीय सैनिकों ने पहले विश्व युद्ध के दौरान हाइफा शहर को तुर्की से आजाद कराया था। इस शहर पर तुर्की का 402 साल से कब्जा था। भारतीय जवान उस समय भाले और तलवार की मदद से ही तुर्की सैनिकों को परास्त कर दिया था। इस युद्ध में 44 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।






























































