हिंदुस्तान में रहने वाला हर मुसलमान भी हिंदू : मोहन भागवत

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने देश के मुस्लिमों को इबादत से मुसलमान पर राष्ट्रीयता से हिन्दू बताते हुए कहा कि हम सब हिन्दू हैं। भागवत ने मध्यप्रदेश के बैतूल के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को सबोधित करते हुए कहा कि भारत माता को हिन्दोस्तान कहते है और यहां हिन्दू लोग रहते हैं।

उन्होंने सम्मेलन में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा भारत माता की आरती का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर समाज है तो हमें एक होना ही पड़ेगा, देवी देवताओं, जात पात के भेद को छोड़कर। आरएसएस प्रमुख ने‘भारत माता की जय’को हृदय की भाषा बताते हुए कहा कि हमारे देश में भाषाएं भले ही कई हैं, लेकिन हृदय की भाषा एक है। भारत माता की जय कोई भाषा नहीं है, हृदय की भाषा है। तमिलनाडु, गुजरात, बंगाल में सभी भारत माता की जय ही बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि भाषा भेद को छोड़ो, जातपात के भेद को खत्म करो, यही हिन्दू सम्मेलन का मूल मंत्र है। हमारे ऋषियों ने कभी जात पात की जय नहीं कही। सरसंघचालक ने कहा कि पूरी दुनिया कहती है कि भारत को विश्व गुरु बनाना है, लेकिन भारत की जिम्मेदारी कितनी है। भारत को हम हिन्दू चलाते हैं, फिर भी हम पिछड़े क्यों हैं। हमारे ही लोग कई मौकों पर देश के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भारत को इतना समृद्ध बनाएं कि कोई आंख उठाकर नहीं देख पाए। देश में एकता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि सभी हिन्दू भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एक हो जाएं। कार्यक्रम में सतपाल महाराज भी मौजूद थे।

Previous articleदुराचार करने वालों को हो फांसी, बनाएंगे कानून: शिवराज सिंह
Next articleपन्नीरसेल्वम ने अम्मा से विश्वासघात किया : शशिकला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here