हैदराबाद: गैंगरेप के बाद गला घोट जिंदा जलाया, पुलिस करेगी केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की सिफारिश

0

तेलंगाना पुलिस ने राजधानी हैदराबाद में एक महिला सरकारी डॉक्‍टर के साथ कथित रेप, हत्‍या और जला देने के आरोपियों को अरेस्‍ट करने के बाद पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। शुक्रवार देर शाम आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में साइबराबाद पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला डॉक्टर की हत्या से पहले उनका गैंगरेप किया गया था। पुलिस इस गैंगरेप और मर्डर की पूरी कहानी सामने लेकर आई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘महिला डॉक्टर का गैंगरेप करने के बाद उसे कंबल में लपेटा गया और फिर उनका गला घोटा गया। इसके बाद केरोसिन डालकर उसे जला दिया गया।’ पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के दौरान शराब पी रखी थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस भेजने की सिफारिश
साइबराबाद पुलिस ने केस को महबूबनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की सिफारिश करने की बात भी की है, जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

घर लौटते वक्त पंचर हो गई थी बाइक
आपको बता दें कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर एक सरकारी महिला डॉक्‍टर की अधजली लाश मिली थी। लाश की मिलने के बाद माना जा रहा था कि 27 वर्षीय महिला डॉक्‍टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई। हैवानियत की इंतहा यह थी कि आरोपियों ने डॉक्‍टर की लाश को जलाकर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था। दरअसल, महिला डॉक्‍टर रात में अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान रास्‍ते में उनकी बाइक पंचर हो गई थी।

इससे पहले पीड़िता के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि रात में साइबराबाद पुलिस उन्‍हें दौड़ाती रही और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई की होती तो पीड़‍िता को जिंदा बचाया जा सकता था। पीड़िता की मां ने दोषियों को जिंदा जलाने की मांग की थी।

Previous articleदेश के विकास दर में गिरावट, दूसरी तिमाही में 4.5 फीसदी रही ग्रोथ
Next articleआईपीसी और सीआरपीसी में किया जाएगा बदलाव-अमित शाह