देश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाएं जाएं क्योंकि राज्य में चुनाव करवाने का यही सही समय है। पीसीसी के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि क्यों चुनावों में देरी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये मीर ने कहा कि चुनावों द्वारा चुनी हुई सरकार नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है और राज्य में विकास भी नहीं हो पा रहा है।
मीर ने लोगों को भी सचेत रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो विकास की तरफ ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष हैं और पार्टी लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी अब लोगों को और ज्यादा मूर्ख नहीं बना सकती है क्योंकि लोग समझ गये हैं कि पार्टी उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके उन्हें भटका रही है।





























































