11 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा।किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

Taurus (वृष): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है।  आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरूप से स्वास्थ्य और व्यग्रता का अनुभव होगा। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकार की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना है।  आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।धन-संबंधि आयोजन करने के लिए समय शुभ है।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी।  जल एवं स्त्रियों से संभलिएगा। क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश का योग है। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हों। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दें।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। यदि आपको आज कार्यसिद्धि व सफलता न मिले, तो हताश होने से बचना होगा और क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास करने से आपको बचना होगा। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सतर्क बरतें।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद को टाल सकेंगे।

Previous articleजनसंपर्क मंत्री ने बडौनी पहुंचकर शोक संवेदनाऐं व्यक्त की
Next articleमुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की पहल का श्रेय रतलाम और चेतन्य काश्यप को – प्रभारी मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here