Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक-दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा।
Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो
आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय लेने से पहले अपने खास लोगों से विचार विमर्श कर ले। परिवार का अच्छा सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।
Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता का समावेश रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा।
Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी होगी। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है I दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं।
Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप अतिशय संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे, जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लग सकता है। आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर विवादों से बचने का प्रयास करें। मकान या जमीन के दस्तावेज से संबंधित काम आज न करें। स्त्री एवं पानी से बचने में ही भलाई है।
Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है। कोई पुराना काम भी निपटा सकता है। मकान के नक्शे में कुछ फेरबदल करने या कोई प्लानिंग बदलने का विचार हो सकता है। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।
Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का दिन आफके लिए ठीक-ठाक है। आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे, जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आप कल्पनाशक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवार वाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने को मिलेगा।
Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आपको पहले थोड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आपके जरूरी काम भी शुरू में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर शांति महसूस करेंगे।
Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। लंबा सफर करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।
Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। लंबा सफर करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।
Aquarius (कुंभ) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रायें भी हो सकती है। सामान्य लाभ होगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आज आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य को पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता। किसी से वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कॅरियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। अटका धन मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। ध्यान रहे, जरा सी लापरवाही उस बीमारी को दुबारा बढ़ने में मदद कर सकती है। दिन की शुरुआत में आपको ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।




























































