Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आप जितने ज्यादा व्यस्त रहेंगे, उतना ज्यादा धन लाभ होगा। निजी संबंधों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार करने और करियर की दौड़ में दूसरों से आगे निकलने के मौके भी मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें। संबंधों को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होने के योग हैं। सफलता पाने के लिए पूरे दिन सक्रिय रहना होगा। ऑफिस में अपने या दूसरों के कामकाज पर समीक्षा करेंगे। यात्रा का कार्यक्रम भी बनेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन में कष्टमय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें काम मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कई लोगों की निगाहें आप पर हो सकती हैं, लिहाजा अपने काम और बोलने के तरीकों पर ध्यान दें। कठिनाई के बावजूद आपकी कोशिशें सकारात्मक होंगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। खान-पान के प्रति सचेत रहें।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार और पुराने दोस्त ही आपके साथी रहेंगे। खुद के दम पर कोई खास काम निपटा लेंगे और सफल रहेंगे। यात्रा भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़े पुराने लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आज आपको किस्मत का थोड़ा साथ मिल सकता है। पैसों की स्थिति सुधारने के लिए कोई नई योजना बन सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। गुस्से पर काबू रखें। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम से लोग खुश होंगे। आज आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस से जुड़े कोई भी फैसले ले सकते हैं।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज आपकी आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सफलता की दिशा में बढ़ते जाएंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो सकता है। लोगों से आपको सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – आज आप ऐसी योजनाएं बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। किसी भी समस्या को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा जो कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेंगे।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक और मनोरंजन में दिन बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थाना पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पैसों के क्षेत्र में गोपनीयता रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज अचानक कोई अच्छी योजना बन सकती है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। पैसों से जुड़े खास काम पूरे हो सकते हैं। अपनी भावनाएं दूसरों से शेयर करेंगे और आपको अच्छा महसूस भी होगा।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास में कमी आएगी। शारीरिक रूप से थकान के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। ऑफिस में उत्साहजनक स्थिति बन सकती है।आसपास किसी स्थान की यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। आय में वृद्धि होगी। विद्याप्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फायदा होगा। धैर्य और शांति से काम लें। करियर में प्रगति या नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा के योग हैं। कार्यों में व्यवधान आएंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ईमानदारी से काम करते रहें, धैर्य और शांति रखेंगे, तो सब सामान्य हो जाएगा। खर्चे कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। संबंधों की मधुरता बढ़ाने में सफल रहेंगे। बिना मांगे कोई आपकी मदद कर सकता है।






























































