17 अप्रैल 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ घूमने जाने के योग हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कुछ परिस्थितियां ऐसी बनेंगी, जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दें, लेकिन आप शांत रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–  आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने वाली है। व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज आप ऊर्जा वान बने रहेंगे, मन अच्छा रहेगा। अधिकतर समय बच्चों के साथ बीतेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने आपको समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया रूप दे सकें और साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को शुरू करने से पहले दूसरों की सलाह जरूर लें, फायदा मिल सकता है। फैसलों को सोच-समझकर करे। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका रहेगी। खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी संग रोमांस का आनंद मिलेगा, प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आप अपने मन पसंद काम कर सकेंगे।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए कारोबार को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। कमाई के मामले में अधिक धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश होंगे। जीवनसाथी संग प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होगा। भाई-बहनों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आज आर्थिक सम्बन्धों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–नया कार्य करने के लिए दिन अनुकूल है। दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है, लेकिन बिगड़े काम भी बन जाएंगे और सफलता मिलेगी। अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन प्यार से भरा रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन की खुशी मिल सकती है। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। भविष्य की योजनाएं बनाने पर विचार करेंगे। जीवनसाथी संग रोमांस के पल गुजारेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  –आज का दिन शुभ रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी, प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। रुके हुए अधूरे काम पूरे होंगे। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान सिर्फ मौज-मस्ती की ओर ही रहेगा। आज जो कुछ भी करें, पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज का दिन मिला जुला रहेगा। आप जिम्मेदारी से अपने सभी कार्यों को पूरा करें। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपको अपने परिवार के कुछ सदस्यों का खास ख्याल रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करने का अच्छा फल मिल सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का आगमन होगा। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें। इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में रूचि ले सकते हैं।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी से भी लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक कार्य करने के लिए अच्छा समय है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भूमि, मकान, वाहन से जुड़ा बिजनेस करने वाले लोगों अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए बेहतरीन समय है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के परिवार की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

Previous articleप्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करें कि महबूबा, अब्दुल्ला और पवार NDA का हिस्सा ना हों-शिवसेना
Next article17 अप्रैल 2019 बुधवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त