17 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म, ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

 आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

 आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। जल एवं स्त्रियों से संभलिएगा। क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश का योग है।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा। व्यवसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

Previous articleएंड्राइड फोन एप से फसल कटाई के प्रयोग होंगे
Next articleआज का पंचांग: 17 सितम्बर, 2017 रविवार आश्विन कृष्ण तिथि द्वादशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here