19 दिसम्बर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज का दिन आपके प्रतिकूल रहने के आसार बन रहे हैं। इसीलिए किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार करने से आपको बचना होगा। अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आप को रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति देगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार से मन प्रसन्न हो उठेगा। ऑफिस में संभलकर रहें। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)– आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको सोच-समझकर निर्णय लेना होगा और व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलना होगा। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीवर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेगा।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। नए कार्यों का शुभारंभ और स्थावर संपत्ति का दस्तावेज करने हेतु आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसम परिवर्तन के असर से बीमार पड़ने की संभावना है।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ सम्बन्धों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी सम्भावना है।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आज पूरा दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीताएंगे। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। नए सम्बन्ध बनाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। अधिक खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप को विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। दोपहर बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अत: सोच-समझकर कार्य करें। नए कार्य का प्रारंभ करने से बचें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। दोपहर बाद घर का वातावरण सुख-शांति देने वाला रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहकार मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगड़े-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

Previous articleCM कमलनाथ ने अधिकारियों से कहा-‘काम के लिए कोई मंत्रालय के चक्कर लगाए, बर्दाश्त नहीं करूंगा’
Next article19 दिसम्बर 2017 बुधवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त