20 नव-दम्पत्ति नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए

0

‘नमामि देवि नर्मदे’-सेवा यात्रा को आज खण्डवा जिले में नये यात्री मिले। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में निकाली जा रही नर्मदा सेवा यात्रा में आज जिले के हनुवंतिया क्षेत्र के 20 नव-दम्पत्ति भी शामिल हुए। उन्होंने अपने नव-दाम्पत्य जीवन की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ माँ नर्मदा की आरती कर की।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा सेवा यात्रा आज हनुवंतिया में पहुँची। यहाँ पड़ोस के मूंदी क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 20 दम्पत्तियों की शादी हुई। नव दम्पत्तियों ने संकल्प लिया कि वे नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंगे और अपने दाम्पत्य की शुरूआत माँ नर्मदा की आरती से करेंगे। नवदम्पत्ति ग्राम पूर्णी से निकाली गयी सेवा यात्रा में शामिल हुए और यात्रा के साथ चलकर 2 किलोमीटर दूर हनुवंतिया पहुँचे। यहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ माँ नर्मदा की आरती की। नव-दम्पत्तियों की माने तो यह उनके लिये सौभाग्य का क्षण था, जब वे माँ नर्मदा की गोद से अपने नये जीवन की शुरूआत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर श्रीमती साधना सिंह सहित मंत्री-मण्डल के सदस्य तथा हजारों धर्मालु भी मौजूद थे।

Previous article‘सतर्क रहें लोग, हिंसा भड़काने के लिए फैलाई जा रही हैं अफवाहें’-ममता
Next articleSCAM का मतलब समाजवादी, कांग्रेस, अखिलेश और मायावती: मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here