2019 विश्व कप की विजेता बन सकती है भारतीय टीम-अक्षर पटेल

0

अक्षर पटेल को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम 2019 में इंग्लैंड में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को जीत सकती है।पटेल ने कल यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में तीन विकेट लिए। यह उनका पिछले साल अक्तूबर के बाद पहला वनडे मैच था। उन्होंने बीसीसीआई टीवी पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत में कहा कि उन पर वापसी का दबाव नहीं था।

पटेल ने कहा कि सभी युवा और एक ही आयु वर्ग के हैं। सभी एक दूसरे के साथ का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। टीम में एकता है और मुझे लगता है कि यह टीम 2019 विश्व कप जीतने में सफल रहेगी। श्रीलंका ने मैच में अच्छी शुरूआत की थी लेकिन पटेल ने भारत को वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा कि पहले मेरी रणनीति बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की थी लेकिन बाद में मैंने उन्हें पहले दो आेवर में शह देने और फिर विकेट के लिये प्रयास करने की रणनीति अपनायी। मेरी यह रणनीति कारगर साबित हुई। पटेल ने इसके साथ ही कहा कि 132 रन की नाबाद पारी खेलने वाले शिखर धवन मैन आफ द मैच के असली हकदार थे। उन्होंने कहा, धवन ने बेहतरीन पारी खेली। पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Previous article22 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन
Next articleजब तैयारी नहीं की तो आये क्यों – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here