22 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

0

Aries (मेष):


कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इस का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पडे। मानसिक रूप से आप की एकाग्रता कम रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य और प्रवास हो सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा।

Taurus (वृष):

जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करते हुए सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

Gemini (मिथुन):

आज का दिन अनुकूलता भरा और लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विघ्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की संभावना है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

Cancer (कर्क):

उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें । शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न आने की भी संभावना है। परन्तु मध्याह्न के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।

Leo (सिंह):

आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह है। स्वास्थ्य भी संभालें। संभवतः सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। इष्ट देवता के नाम का स्मरण और आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है। यथासंभव आपने उच्च अधिकारी, प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर ही रहें।

प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान और मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बन्ध अच्छे रहेंगे परन्तु मध्याह्न के बाद आप को प्रतिकूलता का प्रतिकार करना होगा। स्वास्थ्य आप को सताएगा। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। परन्तु साथ-साथ आकस्मिक धनलाभ भी आप की चिंता को कम कर देगा।

Libra (तुला):

आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। मध्याह्न के बाद आप की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।

Scorpio (वृश्चिक):

मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी, इसलिए हर स्थिति में समान बने रहने की सलाह है। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगी।

Sagittarius (धनु)

पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करे | माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आप की सृजनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी।

Capricorn (मकर)

आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढ़ता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो कि आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबन्धों में निकटता आएगी। परन्तु मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ हो जाएगा। शारीरिक रूप से आज स्फूर्ति नहीं रख पाएंगे। धन और कीर्ति की हानि होने की संभावना है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय सावधान रहें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

 (कुंभ):

 आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक या सृजनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

Pisces (मीन):

आज का आप का दिन शुभफलदायी है । शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। परन्तु मध्याह्न के बाद अपने पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की संभावना है। मानसिक रूप से आज आप अधिक स्वस्थ रहेंगे।

Previous articleशाही सवारी एवं सोमवती अमावस्या की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं
Next article2019 विश्व कप की विजेता बन सकती है भारतीय टीम-अक्षर पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here