Aries (मेष):

आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा, पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें।
Taurus (वृष):
आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे।
Gemini (मिथुन):
धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। आज आपके कार्यक्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है।
Cancer (कर्क):

छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा।मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। तेजी से बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर उलझन में पड़ सकते हैं। कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।
Leo (सिंह):

आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न ले | संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें हो सकती हैं। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे।

तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। कार्यों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा।
Libra (तुला):

आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा।आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिकरूप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।
Scorpio (वृश्चिक):

धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
Sagittarius (धनु)

आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। हालांकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। उदास और अवसादग्रस्त न हों। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।
Capricorn (मकर)
दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है, प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे, धन लाभ के योग हैं। आज का दिन शांत रहकर गुजारें, अन्यथा परेशानियों से घिर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।
(कुंभ):

स्वास्थ्य आज नरम रहेगा योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने के योग है जि से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे।
Pisces (मीन):

परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह भी ध्यान देने योग्य हो सकती है जिससे काम में आसानी होगी। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को खुशी दे सकता है। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें।अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है।





























































