22 जून 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपको शांति पूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा व उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। घरेलू जिंदगी में संतोष व सुख का अभाव महसूस हो सकता है।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–  आज रिश्तों के मामलों में सावधानी और समझदारी रखें। व्यावहारिक बातों को छोड़कर कोई बात आपको समझ नहीं आएगी। कोई ऐसी बात हर हालत में गोपनीय रखें, जो आपको पसंद नहीं है। किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कई लोगों के साथ मिलकर काम करें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आज गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आज आपको प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती नजर आएगी। आवश्यक दस्तावेज पूर रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा आप खुशी और उत्साह महसूस करेंगे। आप एक सामाजिक सभा या परिवार समारोह में भाग ले सकते हैं। पैसे कमाने के लिए आज नए-नए मार्ग आपको दिखाई देंगे। किसी भी मार्ग को चुनने से पहले बड़ों की राय जरूर ले।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)–विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण यदि संभव हो, तो बाहरी खान-पान को टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को समय दें और उसे समझने का प्रयास करें। आज हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)-आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। आप में से कुछ लोग आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। प्यार के मोर्चे पर कुछ प्रयास करने से भाग्य का भी साथ मिलने की संभावना है। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है। आमदनी बढाने के लिए अतिरिक्त जरिए का राश्ता तलाश किए जाने की संभावना है।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)–आज आप अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। वकील के पास जाकर कोई भी कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी समाज कार्य में धन खर्चा होगा, आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा। विवाहित जीवन या दाम्पत्य जीवन में खुशाली बनी रहेगी और आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई योजना के प्रत्येक पहलू का गहराई से विचार करके ही निर्णय लें।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज समझ-बूझ के कदम उठाने का दिन है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा मन को सुकून देगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। अचानक धन लाभ हो सकता है जिसकी कल्पना आपको न रही होगी। जीवनसाथी को अपने व्यस्त दिनचर्या होने के बावजूद भी थोड़ा समय दे, आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज आपको अलग-अलग जिम्मेदारियां निभानी होंगी। मदद के लिए दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहेंगे तो दुखी हो जाएंगे। किसी प्रकार की देरी या कन्फ्यूजन की स्थिति में थोड़ा धैर्य रखें। आपकी सेहत थोड़ी नाजुक भी हो सकती है। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। सावधान रहें। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)–आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। आप के व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)– कार्य क्षेत्र का चयन करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अपने आहार और जीवनशैली पैटर्न में कुछ आवश्यक बदलाव लाने की आवश्यकता है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है। इस स्तर पर पर्याप्त सावधानी आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकती है जो अन्यथा विकसित हो सकती है। विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। आज के दिन प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है।

Previous article21 जुन 2018 गुरुवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next article22 जुन 2018 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त