Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– दिन अच्छा है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संचार साधनों से फायदा हो सकता है. आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी और निपट भी जाएंगी. समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे. अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है. किए गए अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है और उन कामों का फायदा आपको कुछ दिनों बाद जरूर मिलेगा.
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार या मौके हैं. लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है. कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी. करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं. व्यावहारिक योजना बनाएंगे और उसपर काम शुरू कर देंगे. इससे अच्छी सफलता मिलेगी. पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं. मानसिक सहयोग की जरूरत है, जो आपको पार्टनर से मिलेगा.
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। लाभ में कमी रहेगी।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकारी आप पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं। समय अनुकूल है। विवाद को बढ़ावा न दें।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। आशंका-कुशंका बने रहेंगे।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –अपने कॉन्टैक्ट मजबूत करने का समय है. आज शांत रहें. अपने तन और मन पर ध्यान दें. जहां तक हो सके व्यावहारिक रहें. आज आपको मौज-मस्ती के साथ कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है. खास काम थोड़ा रुक कर करें तो आपके लिए अच्छा है. अपनाव्यवहार लचीला रखने की कोशिश करें.. इससे आपको फायदा हो सकता है.
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –कुछ मामलों में शांत रहें और नए सिरे से विचार करेंगे, तो पैसे कमाने के कुछ नए तरीके दिमाग में आ सकते हैं. नौकरी और बिजनेस के मामले सुलझ जाएंगे. साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे. आमदनी और पद लाभ हो सकता है. नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे.
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –तीर्थदर्शन सुलभ हो सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रमाद न करें।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी तथा तनाव रहेगा।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। चोट व दुर्घटना का भय है। आशंका-कुशंका रहेगी। विवाद से बचें।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ मजोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर बनाए रखें।





























































