27 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन

0

Aries (मेष):


आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Taurus (वृष):

स्वास्थ्य में लाभ होगा। दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी।

Gemini (मिथुन):

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा, या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

Cancer (कर्क):

आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज आप आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव महसूस कर सकते हैं। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा।व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। शत्रु से हानि होगी। मनोबल बढेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Leo (सिंह):

आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी।

 Virgo (कन्या):

पने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।

Libra (तुला):

आपका दिन शुभफलदायी हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं।आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

Scorpio (वृश्चिक):

व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। धर्म मार्ग में समय लगेगा। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आज आप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। ऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रियजन से मिलाप होगा। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी।

Capricorn (मकर)

आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है। राजकाज के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं।

Aquarius (कुंभ):

आज धन का लाभ होगा। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा।  आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा।

Pisces (मीन):

आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा। कारोबार की दिशा प्रगति है।

Previous articleसौहार्द एवं शांति से मनाए जाएंगें सभी पर्व :- कलेक्टर
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान पहुँचे सरकारी स्कूल में एक शिक्षक की भूमिका में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here