29 जून 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं। तनाव कम होगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अच्छे मित्र मिलेंगे जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नव ऊर्जा का संचार होगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। व्यर्थ भ्रम में न पड़कर विवेक से काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा। आज आपके माता-पिता की तबियत में सुधार होगा।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका सरल और प्रेमी स्वभाव आपको आपकी गलतियों के लिए क्षमा किए जाने हेतु आपकी सहायता करेगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। स्वयंप्रयासों से राज्यपक्ष से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होने के आसार है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा।

 Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज आप क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम को गुड न्यूज मिल सकती हैं। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी। आज थोड़ा थकान का अनुभव भी हो सकता है। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। बातचीत में संतुलित रखें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना ले। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा क्योंकि अस्वस्था हो सकती है। आज आपका किसी भी मामले में जरा भी ज्यादा जोश या तैश न दिखाएं। आपका उत्साह आपका ही नुकसान कर सकता है। किसी से बात करने के पहले सोच लें कि आपको क्या कहना है अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आने वाले दिन भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। सावधानी रखें। कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। हँसी मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक से करेंगे। प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के संबंध में आज आप अपने से उच्च वर्ग के अधिकारी से संपर्क करेगें। आपके माता पिता और आपके परिजनों की निकटता आपसे बनी रहेगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। आज आपके व्यापार वृद्धि के संयोग दिखाई दे रहे है। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। आर्थिक और व्यापारिक नियोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सरलता और सफल होंगे।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)  आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन विचलित रह सकता है। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आज आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। अधिक काम के चलते आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निश्चित रूप से इसमें आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज आपको अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।

Previous articleकौशल एवं रोजगार मेला संपन्न
Next article29 जुन 2018 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त