कौशल एवं रोजगार मेला संपन्न

0

उमरिया– ईपत्रकार.कॉम |एक छत के नीचे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल एवं रोजगार मेला बेरोजगारो के मील का पत्थर साबित हुआ है। प्रदेश सरकार शासकीय नौकरियो से हटकर निजी क्षेत्रों में जहां एक ओर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार के जरिए हर हाथ को काम उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। यह बात जिला पंचायत सदस्य श्री मिथिलेश मिश्रा ने कौशल एवं रोजगार मेले में बेरोजगार युवक युवतियो को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष वशिष्ट,  आशीष राय, केसरीनाथ अग्रवाल, रोजगार अधिकारी श्री ए के सिंह, जी एस डीआईसी, बी के शुक्ला, प्राचार्य आईटीआई, विभिन्न अंचलो से आए 40 कंपनियो के प्रबंधक व्यवस्थापक, जिले के विभिन्न अंचलो से आए शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियां उपस्थित रहे।

 केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षित बेरोजागर युवक युवतियां शासकीय नौकरियो की तलाश मे नही भटके बल्कि निजी क्षेत्रो में रोजगार प्राप्त कर अपने सुनहरे भविष्य को संवारे। आपने कहा कि लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने हुनर का इस्तेमाल निजी क्षेत्रों में करें तो शासकीय नौकरी से बेहतर अवसर हासिल किए जा सकते है।
इस अवसर पर राकेश शर्मा एवं मनीष तिवारी ने भी रोजगार मेले की उपयोगिता और प्रदेश शासन द्वारा बेरोजगारो के हित मे लिए गए अनेको निर्णय की सराहना करते हुए बेरोजगारो का आव्हान किया कि वे अधिकाधिक लाभ उठाकर विकास की मुख्य धारा से जुडे।

   रोजगार मेले में महाप्रबंधक उद्योग विजय कुमार शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार एकत्र होकर लाभ प्राप्त कर रहे है जिससे जिले की बेरोजगारी घटेगी और उनका परिवार सुखी रहेगा। इस मौके पर रोजगार अधिकारी ए के सिंह ने बताया कि 2008 के बाद उमरिया जिले में यह सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया गया है जिसमें 3200 बेरोजगारो ने अपना पंजीयन कराया जिनमें 2400 को नियुक्ति पत्र भी सुलभ कराया जा रहा है शेष पंजीकृत बेरोजगारों के लिए भी कंपनियां नियुक्तियां आवश्यकतानुसार भेजेगी। रोजगार पाने वालो को 6 से 12 हजार रूपये तक मासिक परिश्रमिक भुगतान किया जाएगा। उनकी कार्य कुशलता के अनुरूप प्रत्येक वर्ष वेतन एवं अन्य सुविधाओं में वृद्धि भी की जाएगी।

 कौशल एवं रोजगार मेले में कृषि बायोटेक बिलासपुर, वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी, रिलायबल बायो टेक्नोलाजी जबपलरु, शिवशक्ति बायोटे कंपनी प्रा.लि. जबपलरु, खुशहाल किसान बिलासपुर, एस आई एस ट्रेनिंग सेंटर अनूपपुर, एल एन टी सतना, बजाज एलायंज शहडोल, सुख किसान बायोटे प्रा.लि. बिलासपुर, बीबीबी मेन पावर अहमदाबाद, भारतीय जीवन बीमा निगम क्रमांक 02 रीवा, जी आर फार सिक्योरिटी दिल्ली, महले वेहट इंडिया प्रा.लि. महाराष्ट्र, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर सहित 40 कंपनिया आकर बेरोजगारो को उनकी योग्यता अनुसार विभिन्न पदों पर चयन किया है जिससे बेरोजगारो के चेहरे में मुस्कान आई है। मेले में विभिन्न संस्थानों द्वारा आकर्षक स्टाल लगाए गए थे जिसमें संस्थान से संबंधित जानकारियां एवं पोस्टर, फोल्डर, ब्रोसर भी बेरोजगारो को निशुल्क वितरित किए गए साथ ही उन्हें काम के संबंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

नियुक्ति पत्र पाकर बेरोजगारो के चेहरे खिले

    कौशल एवं रोजगार मेले में जिले के हीरालाल पाल निवासी सेमरिया, संध्या कोरी, चंद्रवती चौधरी, पिंकी चंदेल, सावित्री देवी, प्रमोद कुमार बर्मन, मनु पनिका, शालिनी पनिका, अनिल पनिका, विनय सेन, राजीवनयन द्विवेदी, संजीव बैगा, अजय साहू, सागर वर्मा, नितिन कुमार, राजकरण साहू, बारे लाल राठौर, विनीत सिंह, चूडमणि यादव, अखिलेश कुमार दुबे, राजेंद्र प्रसाद साहू, संजय कोल, राजेंद्र कुमार बैगा, भइया लाल, विष्णु सिंह, अमित कुमार जयसवाल को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र वितरित किया। अतिथियो ने बेरोजगार युवाओ को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, इसके अलावा शेष चयनित बेरोजगारों को रोजगार कार्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया।

Previous articleस्कूल चले हम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
Next article29 जून 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन