30 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

0

Aries (मेष):


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। भोजन पर विशेष ध्यान दें। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी।

Taurus (वृष):

आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।

Gemini (मिथुन):

 आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भटकाव की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। शारीरिक व मानसिक परेशानियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है।

Cancer (कर्क):

आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। यात्रा हो सकती है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य मिलेगा।नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Leo (सिंह):

आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं |चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

 Virgo (कन्या):

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी ।अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी |

Libra (तुला):

 आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Scorpio (वृश्चिक):

आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को व्यतीत करेंगे। उपहार व सम्मान का योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

Sagittarius (धनु)

आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें।

Capricorn (मकर)

आज जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपके भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें।

Aquarius (कुंभ):

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

Pisces (मीन):

आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। धन लाभ की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है।

Previous articleबलात्‍कार के मामले में बाबा राम रहीम को 10 साल की जेल
Next articleप्राथमिकता के आधार पर काम करें-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here