4 अक्टूबर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–वर्तमान समय की थोड़ा विस्तार से विवेचना करें तो आपको लगेगा कि कामकाज और रोजगार के बेहतरीन मौके आने वाले हैं। यदि आप इन मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे तो अभी से ही आपको कमर कसनी होगी। आपकी बेदाग छवि और स्पष्ट दृष्टिकोण आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकता है।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–  सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आने वाले दिनों को व्यवस्थित करने के लिए या किसी नए आगंतुक का स्वागत के लिए कुछ तैयारी करनी पड़ सकती है। यही उत्तम रहेगा कि आज कुछ महत्वपूर्ण खरीददारी करें तथा घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको दोपहर बाद मिल सकती है।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आपकी सोच विचार में कुछ नया बदलाव आ सकता है। आए हुए संकट को टालने के लिए कुछ आध्यात्मिक और व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ बदलाव आने पर आपका स्वास्थ्य भी सुधर सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार की सम्भावना भी बन रही है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–  आपका आर्थिक और सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रह सकता है। पारिवारिक मामलों के लिहाज से भी दिन अच्छा है। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) अच्छा लाभ कमाने के लिए आप अकेले ही आगे नहीं आएं बल्कि जो प्रस्ताव आपको मिल रहे हैं उनके व्यवसायिक समझौतों पर अच्छी तरह ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना ठीक नहीं है। कोई व्यक्ति खास लक्ष्य को अकेले ही प्राप्त नहीं कर सकता। मिलकर और समझौता करके चलने से ही लाभ होगा।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)- इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता है। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। प्रेम संदर्भ में संयुक्त मनोरंजन के अवसर रहेंगे।

Previous articleबच्चों में मोबाइल फोन के अधिक उपयोग की आदत को बदलें – राज्यपाल श्रीमती पटेल
Next article4 अक्टूबर 2017 गुरुवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त