4 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

0

Aries (मेष):


आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखे । कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे यह गुस्सा कारण बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

Taurus (वृष):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

Gemini (मिथुन):

 शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी।

Cancer (कर्क):

अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा।

Leo (सिंह):

आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा।

Virgo (कन्या):

आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी।

Libra (तुला):

शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे।

Scorpio (वृश्चिक):

 पारिवारिक कलह का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की कोशिश करे |

Sagittarius (धनु)

आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे।

Capricorn (मकर):

आज पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा।

Aquarius (कुंभ):

 आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। महिला मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी।

Pisces (मीन):

नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी।

Previous articleहर एक चेहरे पर मुस्कान मत खोजो
Next articleनवाज शरीफ से मिले पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here