6 अप्रैल 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। खान-पान में संयम रखना होगा। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचते हुए आगे बढ़ें। वाणी में मिठास रखने से फायदा हो सकता है। कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने से आगे बढऩे की संभावना रहेगी। आज आप बिना कुछ ज्यादा मेहनत किए अन्य लोगों से अपने अनुसार कार्य ले सकते हैं। यकीन मानिए लोग खुशी-खुशी आपकी बात मान भी जाएंगे।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन धन खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आज आप आसपास चल रही गॉसिप को बहुत एंजॉय कर सकते हैं। आज का दिन बहुत आसान है लेकिन अगर आप खुद किसी मुसीबत को अपना बनाने लगें तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आज का दिन आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। दिमाग में शांति बनाए रखें। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खर्च अधिक होंगे। अगर ऑफिस का प्रेशर नहीं झेल पा रहे हैं तो घर जाएं और अपने परिवार के साथ एंजॉय करें। आज आप फैमिली के साथ टाइम एंजॉय करेंगे। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। प्रवास तथा वैवाहिक योग हैं। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे और कारोबार में मुनाफ मिल सकता है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है और परिवार में अशांति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज का दिन अच्छा रहेगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन हो सकता है, जो कि लाभदायी रहेगा। संतान पक्ष की समस्याएं कम होंगी। नए कार्यों की आज शुरूआत ना करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी, लेकिन खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –इस राशि के जातक घूमना-फिरना ज्यादा पसंद नहीं करते, लेकिन आज आप अपने इस स्वभाव से बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप ऊंचाई में पहुंचने का डाइरेक्ट रास्ता ढूंढ़ेंगे, सीढ़ी का हर पायदान आपके लिए जरूरी नहीं है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। तंदुरुस्ती रहेगी, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता की ओर से लाभ होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी की सलाह के बिना नए कार्य शुरू न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। किसी बेवजह की बहस में उलझ सकते हैं। हालांकि अपने काम में आप परफेक्ट हैं, लेकिन बहस करने के लिए वजह की जरूरत तो नहीं होती। शत्रुओं से सावधान रहें। पानी और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। मन में शांति रहेगी।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  –आज आपको बहुत सोशल रहना पड़ेगा। अगर जरा सी भी असावधानी बरतते हैं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। इसलिए जरा संभलकर रहना होगा। धन की प्राप्ति के योग हैं। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी से लाभ होगा।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज दूसरों की सहायता करने के बड़े और महत्वपूर्ण अवसर मिलने वाले हैं इसलिए आज आप इस समय को अपनी छवि बनाने के प्रयोग कर सकते हैं। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज आपको हालात में वो बदलाव नजर आएगा, जिसका इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। आज का दिन अपने भय से मुक्ति पाने का है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपको शेयर- सट्टा से लाभ होगा। दोस्तों से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)–आज आप दिखावा करने से बचें और अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें, तो आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं, लेकिन किसी का दिल दुखाने की कोशिश ना करें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–आज आपको एक बड़ा अवसर हाथ लग सकता है, जिसका फायद उठाकर वे अपने आसपास के लोगों को अच्छे से समझ पाएंगे और फिर उसी के अनुसार अपना आगे का भविष्य तय करेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है।

Previous articleजाने कौन है यह अनजान शख्सियत
Next article6 अप्रैल 2019 शनिवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त