Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आपके लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आपको विजातीय आकर्षण से दूर रहने की आवश्यकता है। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। मध्याह्न के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज का दिन मध्यम फलदायी होगा । बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे, परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रूप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इसीलिए आज आपको संभलकर कदम उठाने होंगे, अन्यथा किसी भारी मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आपके आस-पास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो, इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा और प्रवास भी संभव हो तो टालने का प्रयास करें।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानों की पढ़ाई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिर भी आपको नकारात्मक मानसिक व्यवहार से बचने की आवश्यकता है। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। मित्रों से सहोयग मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धी से आगे रहेंगे।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन आपके लिए शुभ है। भावनाओं के प्रवाह में बहने से आपको बचना होगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। मित्रों से मदद मिल सकती है।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखों को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ भेंट होगी और साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) –आज भाईयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद आप लूट सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धी होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आज किसी भी तरह का निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय लेने से आज आपको बचना होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।





























































