9 अक्टूबर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज आपको अपना गुस्सा काबू में रखना होगा। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने का कारण गुस्सा बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–   आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखें।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खड़ी हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–   लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। धार्मिक परोपकार के कार्य में मन लगेगा।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा |

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) इस राशि के जातक आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, जलाशय से दूर रहना बेहतर है।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा।

Previous articleप्रशासन ने दिखाए सख्त तेवर, एसपी कलेक्टर ने किया नगर भ्रमण
Next article9 अक्टूबर 2017 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त