मेरा इरादा अच्छा खेल दिखाना और मैदान पर खेल का पूरा लुत्फ उठाना है- हरभजन सिंह

0

हरभजन सिंह ने कहा कि वह अब भी इसलिए खेल रहे हैं क्योंकि वह खेलना चाहते हैं और उन्हें किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हरभजन इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलेंगे और उनमें जितनी भी क्रिकेट बची है वह उसका पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं।

हरभजन ने कहा- कई लोग सोचते हैं कि ‘भाई ये क्यों खेल रहा है। अरे भाई ये उनकी सोच है मेरी नहीं। मेरी सोच है कि मैं अभी खेल सकता हूं तो मैं खेलूंगा। उन्होंने कहा- मुझे अब किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मेरा इरादा अच्छा खेल दिखाना और मैदान पर खेल का पूरा लुत्फ उठाना है।

क्रिकेट खेलकर मुझे अब भी संतुष्टि मिलती है। इस ऑफ स्पिनर ने कहा- मैंने अपने लिए मानदंड स्थापित किए हैं और यदि मैं उनको पूरा नहीं करता हूं तो किसी अन्य को नहीं बल्कि स्वयं को दोष दूंगा। मैं तब स्वयं से प्रश्न करूंगा कि क्या मैंने पर्याप्त प्रयास किए थे। हरभजन ने 1998 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उनके नाम पर अब 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। उन्होंने कहा- हां, मैं अब 20 साल का नहीं हूं और मैं वैसा अभ्यास नहीं करूंगा जैसा तब किया करता था। हां, मैं 40 साल का हूं और मैं जानता हूं कि मैं अब भी फिट हूं और इस स्तर पर सफल होने के लिए जो करना है वह जरूर करूंगा।

हरभजन ने पिछले साल आईपीएल में नहीं खेलने के बारे में कहा- पिछले वर्ष जब आईपीएल हुआ तो भारत में कोविड-19 अपने चरम पर था। मैं अपने परिवार को लेकर चिंतित था और फिर भारत लौटने पर पृथकवास पर रहना था। लेकिन इस साल टूर्नामेंट भारत में हो रहा है और हम नई आदतों के आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा- टीका आ चुका है। इसके लिए अलावा मेरे परिवार ने मुझसे खेलने के लिये कहा। मेरी पत्नी (गीता) ने कहा कि मुझे खेलना चाहिए।

Previous articleसभी आंगनवाडी कार्यकर्ता आयुष्‍मान कार्ड बनवाने में सहयोग दें
Next articleअगर आप भी गर्मियों में सोडा पीते हैं तो जान ले इसके नुकसान के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here