मैं और करण दो जिस्म एक जान: बिपाशा बसु

0

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपने साथ का एक साल पूरा कर लिया हैं। इस एक साल में दोनों ने एक साथ काफी प्यारे लम्हे सेलिब्रैट किए हैं। बिपाशा बसु का कहना है कि उनके पति करण में वो सब है जो वह अपने जीवनसाथी में चाहती थीं और दोनों दो जिस्म व एक जान हैं।

बता दें कि बिपाशा ने कहा, “शादी के बाद जिंदगी निश्चित रूप से पूरी तरह बदल गई है, क्योंकि मुझे अद्भुत साथी मिला है। मैं नहीं कह सकती कि उनसे बेहतर कोई है। हम दो जिस्म और एक जान की तरह हैं, क्योंकि हम एक जैसे हैं। जीवन में मेरा उद्देश्य खुशियां प्राप्त करना है और मैं इस शादी के लिए शुक्रगुजार हूं।”

Previous articleमुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हारा भारत
Next articleपाकिस्तान सेना के सहयोग के बगैर बर्बरता संभव नहीं: जेटली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here